{"_id":"5b1190a74f1c1b996e8b5ef4","slug":"11527877799-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच को लेकर युवकों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट मैच को लेकर युवकों में मारपीट, दो घायल
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैच में हार-जीत के विवाद में युवकों में मारपीट
भोपा। क्रिकेट मैच में हार-जीत को लेकर दोनों टीम के युवक आपस में भिड़ गए। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। मारपीट को लेकर अफरातफरी मच गई थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
गांव रुडक़ली में शुक्रवार को सरकारी स्कूल में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। मुनीर व हारिस की टीम के बीच मैच खेला गया। मुनीर की टीम जीत गई। जीतने वाली टीम के कुछ युवकों ने हारने वाली टीम के प्रति कुछ कह दिया, जिसका दूसरी टीम के साऊद ने विरोध किया। इसी बात को लेकर युवकों में कहासुनी हो गई। साऊद ने बताया कि मोनीस व उसके भाई गुफ्फार ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घर पहुंच कर जब यह बात उसने अपनी मां गुलिस्ता से बताई, तो उसने मोनीस व गुफ्फार से ऐसा करने की वजह पूछी। आरोप है कि दोनों युवकों के पिता इकबाल ने उसकी मां के साथ धक्कामुक्की करते हुए मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मारपीट करने वाले आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए घायल साऊद को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्षों के कुछ लोग थाने पर मौजूद थे, जो आपस में समझौता कराने का प्रयास में लगे हैं। उधर, गांव सीकरी निवासी प्रवेज ने आरोप लगाया कि पड़ोस का ही एक युवक आए दिन उनके दरवाजे के बाहर की कुंडी लगा कर उसमें रस्सी बांध देता है। शुक्रवार को भी उसने फिर से ऐसा ही किया। मना करने पर आरोपी अपने साथियों के साथ घर में घुस गया। इन लोगों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उसकी मां के कपड़े भी फट गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।