{"_id":"5ace50b54f1c1b853d8b4a0a","slug":"11523470517-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हिंसा की घटना के आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने हिंसा की घटना के आरोपी को पकड़ा
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
हिंसा के आरोपी को पकड़ा
मंसूरपुर। पुलिस ने शहर में हुई हिंसा की घटना के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बेगराजपुर चौकी प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि दो अप्रैल को मुजफ्फरनगर शहर में हिंसा हुई थी। थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर में घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना में शामिल लोगों की फोटो देखकर मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नारा निवासी डॉक्टर आस मोहम्मद पुत्र यासीन का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार की रात मंसूरपुर पुलिस ने गांव नारा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर केपीएस चाहल के मुताबिक आस मोहम्मद अपने आपको दलित मुस्लिम सेना का पदाधिकारी बता रहा है। आरोपी को पकड़ कर थाना सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया है।