फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हत्यारोपी महिला पर पांच हजार का इनाम

हत्यारोपी महिला पर पांच हजार का इनाम

Thu, 15 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी महिला पर पांच हजार का इनाम
मुजफ्फरनगर। एसएसपी की ओर से युवक की हत्या के मामले में फरार चल रही महिला पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी महिला तीन वर्ष से फरार चल रही है। आरोपी महिला के घर की कुर्की पुलिस पहले ही कर चुकी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में वर्ष 2015 फिरोज पुत्र इरफान की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के चाचा सजाउदीन ने मोहल्ले के ही शहजाद पुत्र रहीसुदीन व उसकी मां इकरामन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शहजाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि उसकी मां पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने 13 मई 2016 को इकरामन के घर की कुर्की की थी। वह तभी से फरार चल रही है।अब एसएसपी ने आरोपी इकरामन की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


किसान के नौकर की मौत
मुजफ्फरनगर। कछौली निवासी किसान के यहां पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद निवासी युवक नौकर था। उक्त नौकर की अचानक हालत बिगडने पर किसान उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


फैक्ट्री में हादसा, चार घायल
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में हुए हादसे में चार लोग घायल हो गए। भोपा रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार सुबह अचानक हुए एक हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों में योगेश, जलालूद्दीन व मतलूब निवासीगण भोपा तथा सुभाष निवासी तिगरी शामिल हैं। चारों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिमेंट चोरी करने का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मकान निर्माण के लिये रखे गए सामान को चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कृष्णापुरी निवासी अरविंद पुत्र कैलाशचंद ने बताया कि उसने एक मकान बैंक से खरीदा था, जिस पर पुलिस ने उसका कब्जा कराया था। पीड़ित ने बताया कि उसने मकान निर्माण के लिये सिमेंट आदि सामान मंगाया था। आरोप है कि बैंक ने जिन लोगों का मकान नीलाम करके बेचा था, उन लोगों ने सिमेंट व अन्य सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed