फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाड़े पर हत्या करता था शूटर विकास

भाड़े पर हत्या करता था शूटर विकास

Wed, 07 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाड़े पर हत्या करता था शूटर विकास
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार का इनामी विकास शातिर शूटर था, जो सुपारी लेकर हत्या करता था। पुलिस उसकी आपराधिक कुंडली खंगाल रही है। मेरठ के परतापुर के डबल मर्डर में पुलिस उसकी तलाश में बीते दस दिनों से दबिश दे रही थी, मगर वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। मंगलवार शाम मुजफ्फरनगर पुलिस के हाथ वह मारा गया।
विज्ञापन

विकास मूल रूप से शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव बड़ी माजरा का निवासी था, जो कई साल पहले मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ाना मोड़ स्थित गांव खांजापुर में आकर रहने लगा था। गत 24 जनवरी को मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के गांव सोहरका में हुए डबल मर्डर में वह शामिल रहा। डबल मर्डर करते हुए हत्यारे मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। डबल मर्डर की वीडियो वायरल हुई तो हत्यारे के चेहरे सामने आए थे। वीडियो में विकास की पहचान उसके परिजनों ने भी की थी, तभी से मेरठ पुलिस उसकी तलाश में लगातार यहां दबिश डाल रही थी। मगर वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। पहले उस पर 25 हजार और बाद में 50 हजार का ईनाम घोषित किया गया। मंगलवार शाम वह मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि मृतक बदमाश विकास भाड़े का शूटर था। मां-बेटे की हत्या करने से पहले उसने वर्ष 2016 में भी मेरठ में एक हत्या की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed