फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब पकड़ी

पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब पकड़ी

Wed, 13 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब पकड़ी
पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब पकड़ी
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गंगा खादर क्षेत्र में छापा मार कर अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी। दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की है। शुक्रताल चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ गंगा खादर क्षेत्र में छापामारी करते हुए 120 लीटर कच्ची शराब, 500 लीटर लाहन, शराब निकालने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से बिंदर उर्फ बलविंदर पुत्र ऋषिपाल निवासी शुक्रताल, जोगेंद्र पुत्र रामकुमार निवासी बीबीपुर, थाना इंद्री, जिला करनाल को गिरफ्तार किया। दो आरोपी शोभाराम पुत्र तिलकराम, तिलकराम उर्फ तिलके पुत्र घडिया निवासीगण शुक्रताल मौके से फरार हो गए। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed