{"_id":"5a11e01b4f1c1bc8678bc84c","slug":"11511120923-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के 6 व 1 सभासद प्र्रत्याशी पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यक्ष पद के 6 व 1 सभासद प्र्रत्याशी पर मुकदमा
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा/मोरना (मुजफ्फरनगर)।
भोकरहेड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले छह प्रत्याशी और एक सभासद प्रत्याशी के विरुद्ध पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा किया है।
भोपा थाने के एसआई ओंकारनाथ पांडे ने बताया कि एसपी क्राइम अजय सहदेव के आदेश पर पुलिस की ओर से प्रत्याशियों द्वारा सरकारी भवनों पर चुनाव प्रचार सामग्री को चस्पा करने के मामले में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाली प्रत्याशियों निरुपमा पत्नी बीरसिंह, सुनीता पत्नी महिपाल, सुनीता पत्नी बबलू, सरला पत्नी रविदत्त, सावित्री पत्नी तिलकराम, संगीता पत्नी राजकुमार और सभासद पद का चुनाव लड़ने वाली वसीला पत्नी सुबहान के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संगीता और उसके पति समेत कई अज्ञात समर्थकों पर पुलिस ने शनिवार को भी बिना परमीशन के सभा करने के मामले में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया था।