{"_id":"59bd7ab24f1c1be4738b4f0f","slug":"11505589938-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर कब्जे को लेकर मारपीट, पथराव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान पर कब्जे को लेकर मारपीट, पथराव, फायरिंग
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामराज/मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। रामराज थानाक्षेत्र के गांव हुसैनपुर खादर में एक मकान के कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
गांव हुसैनपुर खादर में शिवकुमार के दो बेटे हरिओम और यशवीर हैं। हरिओम ने धीरे-धीरे अपनी संपत्ति बेच दी और अंत में अपना घर भी गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दिया। मगर इस मकान में उसकी मां व उसकी पत्नी बबीता बच्चों के साथ रहती रही। पुलिस के मुताबिक कुछ समय से मकान को खरीदने वाले बलविन्द्र उर्फ बिट्टू आदि ने मकान खाली कराने के प्रयास शुरू किए, लेकिन सफलता न मिली। जिस पर शनिवार को उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर मकान को खाली कराने के लिए पथराव कर दिया। इसी दौरान हरिओम का दूसरा भाई यशवीर गांव से बाइक द्वारा रामराज की ओर आ रहा था। तो रास्ते में कुछ लोगों ने यशवीर पर गोली चला दी।
गोली लगने से यशवीर घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। संघर्ष में सुभाष प्रहलाद के अलावा एक युवती सोनम आदि आधा दर्जन लोग घायल हुए। देर शाम हरिओम की पत्नी बबीता की ओर से एक दर्जन हमलावरों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश जारी है। चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
दामाद पर धमकी देने का आरोप
मीरापुर। गांव चुड़ियाला निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर अपने दामाद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया गया कि इरशाद ने अपनी बेटी का निकाह आठ माह पहले गांव के ही आबिद पुत्र इकरामुदीन के साथ किया था। आरोप है कि आबिद ने निकाह के बाद उसकी दूसरी बेटी को भी अपने प्रेम प्रसंग अपने जाल में फंसा लिया। पीड़ित पिता द्वारा विरोध करने पर आरोपी दामाद ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।