फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नूनाखेड़ा से छात्र लापता

नूनाखेड़ा से छात्र लापता

Fri, 08 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
नूनाखेड़ा से छात्र लापता
नूनाखेड़ा से छात्र लापता
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव नूनाखेड़ा निवासी बबलू ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र रजत के अपहरण की आशंका जताई है। रजत कल्याणकारी इंटर कॉलेज का छात्र है। वह गत दिवस घर से पढ़ने के लिए कॉलेज गया था। निर्धारित समय से घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की। कॉलेज जाकर पता चला कि वह कॉलेज में पहुंचा नहीं था। रास्ते में ही अचानक गायब हो गया। सभी संभावित स्थानों और रिश्तेदारियों में तलाशने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला। हताश होकर परिजनों ने थाने पर आकर सूचना दी और उसके अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

राहगीरों से लूट का प्रयास
तितावी (मुजफ्फरनगर)। अमीरनगर-लडवा मार्ग पर बदमाशों ने राहगीरों से लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस और ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश की, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

गांव अमीरनगर निवासी सुमित उर्फ भूरा बाइक मिस्त्री है। बघरा में उसकी दुकान है। बुधवार शाम वह दुकान बंद करके बाइक लेकर अपने गांव जा रहा था। उसके साथ गांव का ही शिवम भी था। अमीरनगर-लडवा मार्ग पर बाग के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने लूट के लिए उन्हें रोकने का प्रयास किया, मगर वे नहीं रुके, जिस पर बदमाशों ने धारदार हथियार से वार किया, लेकिन किसी तरह दोनों बदमाशों के वार से बच गए। गांव जाकर बदमाशों के बारे में जानकारी दी। लोग एकत्र होकर लाइसेंसी हथियारों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को आते देख कर बदमाश खेतों में घुस गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कांबिंग की, लेकिन अंधेरे के कारण बदमाश हाथ नहीं लग सके। सुमित ने घटना के संबंध में थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed