फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कोर्ट रोड पर लुटने से बचा बैंक

कोर्ट रोड पर लुटने से बचा बैंक

Sat, 19 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट रोड पर लुटने से बचा बैंक
कोर्ट रोड पर लुटने से बचा बैंक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसएसपी ऑफिस के निकट कोर्ट रोड पर स्थित बैंक का कैस लुटने से बच गया। बेखौफ बदमाशों ने रात में बैंक का जंगला उखाड़ कर बैंक में घुसने का प्रयास किया, मगर किसी कारणवश बैंक में घुस नहीं सके। सुबह इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। बैंक मैनेजर ने इस संबंध में सिविल लाइन थाने पर तहरीर दे दी है। इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने बैंक की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्ट रोड पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में यह वारदात हुई। बैंक का एक भाग कोर्ट कम्पाउंड की ओर है, जहां से छोटा रास्ता जाता है। बैंक एसएसपी दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर है। बृहस्पतिवार रात्रि कोर्ट कम्पाउंड की साइड से बदमाशों ने बैंक का जंगला तोड़ दिया और बैंक में घुसने का प्रयास किया, परंतु किसी कारणवश बैंक में नहीं घुस पाए। शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी बैंक में पहुंचे तो बैंक के दीवार का जंगला टूटा देखा। जिससे अफरा तफरी मच गई। उन्होंने शाखा प्रबंधक वरुण राणा को इस संबंध में जानकारी दी। बैंक मैनेजर ने सिविल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। बैंक प्रबंधक ने इस संबंध में सिविल लाइन थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक मैनेजर का कहना है कि बैंक में बदमाशों ने जंगला उखाड़ कर घुसने का प्रयास किया है। बैंक में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। उखाड़े गए जंगले के स्थान पर दीवार की मरम्मत करा दी गई है। उधर, सिविल लाइन इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट की दीवार से जंगला उखाड़कर चोरी का प्रयास किया गया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा। पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed