{"_id":"5cddad3ebdec2207167ed627","slug":"111558031678-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला नेता की फेसबुक पोस्ट पर की आपतिजनक टिप्पणी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला नेता की फेसबुक पोस्ट पर की आपतिजनक टिप्पणी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी एक संगठन की महिला नेता के फेसबुक अकाउंट पर की गई पोस्ट पर सहारनपुर के नानौता क्षेत्र के युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी महिला नेता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व हनुमान चौक पर एक युवक-युवती को गलत व्यवहार करते हुए पकड़ा था। आरोप है कि इससे क्षुब्ध युवक ने उसकी फेसबुक अकाउंट पर की गई पोस्ट पर बेहद आपत्तिजनक व अश्लील टिप्पणी कर उसकी छवि धूमिल की। उसने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र निवासी आदित्य चौहान उर्फ आदित्य राजपूत के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार की देर रात ही आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक आरोपी का बृहस्पतिवार को चालान कर दिया गया।
युवक की प्रेमिका भी रात में ही पहुंची थाने
मुजफ्फरनगर। बुधवार की रात युवक की गिरफ्तारी की सूचना पर उसकी हरिद्वार निवासी प्रेमिका भी शहर कोतवाली आ धमकी और युवक को निर्दोष बताते हुए उसे छोड़ने की मांग की। मगर, पुलिस ने उसकी एक न सुनी। वहीं, कुछ लोग मामले में समझौता कराने को भी प्रयासरत रहे, जिससे थाने में दिन भर गहमागहमी रही। मगर, महिला नेत्री ने समझौता करने से इंकार कर दिया।