{"_id":"5cdc5c5cbdec22071b38a0f5","slug":"111557945436-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को हिरासत में लिया, खलबली मची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकानदार को हिरासत में लिया, खलबली मची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार को हिरासत में लिया, खलबली मची
खतौली। सहकारी गन्ना विकास समिति की दुकानदार के गोदाम में गन्ना सचिव द्वारा ताला डालने को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने नामजद एक दुकानदार को हिरासत में ले लिया है, जिसको लेकर व्यापारियों में खलबली मच गई है।
सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव सुभाष यादव ने 23 अप्रैल को किराएदारों पर दबाव बनाने के लिए दुकानदार हरीश के गोदाम में ताला डाल दिया, जिसको लेकर समिति में बखेड़ा हो गया था। महिलाओं ने सचिव के साथ हाथापाई कर दी। देखते ही देखते दुकानदारों और समिति कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों से कई लोगों को चोटें लगी थी। सचिव ने दुकानदारों पर कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा सरकारी रिकार्ड फाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी। लिपिक सुनील कुमार ने भी दुकानदारों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उधर, दुकानदारों ने भी समिति के कर्मचारियों के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस घटना को लेकर व्यापारियों ने तीन दिन तक बाजार बंद करके धरना दिया था। भाकियू ने भी व्यापारियों के धरने का समर्थन किया था। तीसरे दिन भाकियू कार्यकर्ताओं और जिला गन्ना अधिकारी से वार्ता होने पर समझौते के तहत गोदाम का ताला खोल दिया गया था। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में नामजद एक दुकानदार को हिरासत में ले लिया है। दुकानदार के हिरासत में लेने से व्यापारियों में खलबली मच गई।