फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाशों ने युवक से बाइक लूटी

बदमाशों ने युवक से बाइक लूटी

Wed, 05 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक से बाइक लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खतौली। रतनपुरी क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए युवक से बाइक लूट ली। विरोध करने पर उसे तमंचों की बटों से हमला करके घायल कर दिया।

रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत निवासी बिजेंद्र कुमार पुत्र श्याम सिंह मंगलवार की दोपहर बाइक से मंसूरपुर किसी काम से जा रहा था। बाइपास स्थित गांव नावल कोठी के समीप पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और तमंचे से आतंकित करते हुए उसकी बाइक लूट ली। बिजेंद्र ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचों की बटों से उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने 100 नंबर डायल पर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस को लूट की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed