फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 16 Oct 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव नंगला दुहेली में अपनी ससुराल आए एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के गांव नारसन कलां निवासी प्रवेश कुमार (28) पुत्र राजबीर की शादी करीब ढाई वर्ष पहले पुरकाजी के गांव नंगला दुहेली निवासी रचना पुत्री चरणा के साथ हुई थी। करीब छह दिन पूर्व वह अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ अपनी ससुराल आया था। जहां पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे उसने मकान के कमरे में बने कुंडे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके दिखाई नहीं देने पर ससुराल वालों ने तलाश की, तो कमरे में कुंडे से उनका शव लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुरकाजी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि मृतक का अपने परिजनों से कुछ विवाद चल रहा था। जिसे लेकर वह तनाव में था, उसी के चलते उसने आत्महत्या की है, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, सूचना पर मिलने मृतक के परिजन भी यहां आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed