{"_id":"6ab3f66be662211731095d23","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-train-near-nakraunda-crossing-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-146796-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नकरौंदा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नकरौंदा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Wed, 23 Sep 2026 09:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 23 Sep 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
नकरौंदा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
हर्रावाला। नकरौंदा फाटक के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन के आधार पर सुरजीत मिश्रा (24) पुत्र अवतार मिश्रा, निवासी रिसाला किफायतुल्लाह, थाना नवाबगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक के माता-पिता सूचना मिलने के बाद हर्रावाला पुलिस चौकी पहुंचे। परिजनों के मुताबिक सुरजीत करीब दो महीने पहले ही मजदूरी करने देहरादून आया था। वह मकानों में शटरिंग लगाने का काम करता था। परिवार में उसके तीन भाई और तीन बहनें हैं। उसके माता-पिता भी मजदूरी करते हैं।
जिस स्थान पर सुरजीत की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई, वहां करीब तीन दिन पहले भी एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है। क्षेत्रीय पार्षद राहुल कुमार ने बताया कि हर्रावाला से नकरौंदा के बीच रेलवे ट्रैक पर एक-दो महीने के अंतराल में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की जरूरत बताई।