फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तमंचो का सौदागर गिरफ्तार

तमंचो का सौदागर गिरफ्तार

Sat, 13 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
तमंचो का सौदागर गिरफ्तार
बुुढ़ाना। जौला गांव से तमंचे लेकर बाहर बेचने जा रहे एक युवक को पुलिस ने कांधला रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से चार तमंचे बरामद किए।
विज्ञापन

कोतवाली की गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को तमंचों की खरीद व बिक्री करने वाले के बारे में सूचना मिली। मोबाइल पर मिली सूचना की जानकारी इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा को दी गई। इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार को रात करीब 11 बजे कांधला रोड पर पहुंचे। जौला के जंगल में सड़क किनारे बैग लिए हुए युवक को घेरकर पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके बैग से 315 बोर के चार तमंचे बरामद किए। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि युवक जौला गांव का रहने वाला साकिब पुत्र जमील है। साकिब जौला गांव से तमंचे खरीदकर बाहर बेचने का कार्य करता है। पुलिस ने बताया कि साकिब ने जौला गांव के तमंचे बेचने वालों के नाम भी बताए हैं। जिनके खिलाफ सर्च अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के बाद पुलिस ने साकिब का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed