{"_id":"5bb26ba8867a55114379630d","slug":"111538419624-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अति सुरक्षित पुलिस लाइन में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अति सुरक्षित पुलिस लाइन में चोरी
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन आवासीय परिसर भी चोरों की पहुंच से अछूता नहीं रह गया है। चोरों ने महिला कांस्टेबल के आवास में नकब लगाकर लाखों रुपये के जेवरात साफ कर दिए। घटना के समय पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ससुराल मवाना गई हुई थी।
शहर के महिला थाने में तैनात कांस्टेबल विमलेश पुलिस लाइन स्थित आवासीय परिसर के आवास नंबर एफ-16 में रहती है। फिलहाल कुछ समय से महिला कांस्टेबल मैटरनिटी लीव पर चल रही है। वह तीन दिन पूर्व सरकारी आवास को ताला लगाकर ससुराल मवाना गई हुई थी। इसी दौरान चोरों ने महिला कांस्टेबल के आवास पर लगे एग्जॉस्ट फैन को तोड़कर दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी की चाबी तलाश ली, जिसके बाद उन्होंने पूरे इत्मीनान से लाखों रुपये के कीमती जेवरात चोरी कर लिए और फरार हो गए। सोमवार को आसपास के लोगों ने महिला कांस्टेबल के आवास के एग्जॉस्ट फैन और उसकी दीवार को टूटी देख फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसे बाद पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर डीके त्यागी के साथ ही आरआई व अन्य अफसरों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।