फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भोपा में छात्र के अपहरण का प्रयास

भोपा में छात्र के अपहरण का प्रयास

Sat, 15 Sep 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
भोपा में छात्र के अपहरण का प्रयास
छात्र के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

भोपा। ग्राम बाकरनगर निवासी समीम के दो बेटे मोहसीन,अमीर आलम और चचेरा भाई रविद आलम अपने खेतों में गन्ना बंधाई का कार्य करने गये थे। रविद आलम व अमीर आलम एक खेत में काम कर रहे थे और मोहसीन उनसे कुछ दूरी पर कार्य कर रहा था। आरोप है कि पांच नकाबपोश बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। दोनों भाइयों मामले की सूचना परिजनों को दी। इस बीच सैकड़ों लोगों जंगल घेर लिया। ग्रामीणों द्वारा किए गए फायर के कारण बदमाश छात्र मोहसीन को शराब के ठेके के पास कासमपुरा के जंगल में छोड़ कर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। ग्रामीणों का कहना हैं कि पिछले दो तीन दिनों से जंगल में बदमाशों के होने की सूचना मिल रही है। छात्र के अपहरण के प्रयास से किसानों में भय हैं।


करंट लगने से तीन मजदूर घायल
भोपा। विद्युत पोल में करंट आ जाने से तीन मजदूर घायल हो गये। घायलों को भोपा सीएचसी भर्ती कराया। शुक्रवार को विद्युत लाईन के लिए बिजनौर क्षेत्र के रहने वाले आधा दर्जन मजदूर क्षेत्र के गांव जौली में विद्युत पॉल लगा रहे थे। मजदूर जिस समय विद्युत पोल खड़ा कर रहे थे तभी वहां से गुजर रही हाई वोल्टेज विद्युत लाईन से पोल टच हो गया। मजदूर करंट लगने से घायल हो गये। घायलों को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया गया हैं।
विज्ञापन



कामराज महाराज की स्मृति में लगा मेला
भोपा। कादीपुर में कामराज महाराज की स्मृति में मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल ने किया। मान्यता अनुसार हर परिवार का एक व्यक्ति पैदल यात्रा कर शुक्रताल से जल लाकर मंदिर में जलाभिषेक करता हैं। शुक्रवार को कादीपुर गांव में शिव मंदिर में कामराज महाराज की स्मृति में मेला लगा। मेले में खेल खिलौने, मिष्ठान आदि की दुकान लगाई गई। गांव के ही मनीश चौधरी, मनोज, अवनीश, निधि, पूनम, ओमपाल आदि परिवार की ओर से मंदिर में रसोई का निर्माण कराया गया। इसी परिवार की ओर से रात्री जागरण और भंड़ारा किया गया। प्रधान सुभाष तोमर, मास्टर ऋषिराज, मनीश कुमार, उदयपाल फौजी, अजय कुमार, बिलेंद्र, पुजारी मुरली, विजयपाल सिंह, प्रभात तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार को ठगा
भोपा। बाइक सवार ठगों कस्बे में एक दुकानदार को ठग लिया। दुकानदार ने बाइक सवार ठगों के पीछे दूर तक दौड़ा। लेकिन वे फरार हो गये। ये ठग दुकानदार के पास कॉफी के गिलास लेने के बहाने आए और उससे करीब 1600 रुपये ठग कर ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed