फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुरकाजी विधायक ने उतराखंड के सीएम को पत्र भेजकर की कार्रवाही की मांग।

पुरकाजी विधायक ने उतराखंड के सीएम को पत्र भेजकर की कार्रवाही की मांग।

Wed, 22 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी विधायक ने उतराखंड के सीएम को पत्र भेजकर की कार्रवाही की मांग।
हत्यारोपियों को गिरफ्तार करो
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड के थाना मंगलौर के ग्राम लिब्बरहेड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताई है। पुरकाजी भाजपा विधायक प्रमोद उंटवाल ने उत्तराखंड के सीएम को पत्र भेजकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुरकाजी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम कल्लनपुर निवासी दो भाई उत्तराखंड के ग्राम लिब्बरहेडी में वेल्डिंग की दुकान करते हैं। दोनों ने एक गोदाम किराए पर ले रखा है। रविवार की रात उनकी गोदाम स्वामी नवाब के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी। नवाब द्वारा चलाई गई गोली से दोनों भाई घायल हो गए थे, जिनमें से रुड़की अस्पताल में उपचार के दौरान 30 वर्षीय सुक्रम पाल की मौत हो गई थी और ओमबीर की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल ने कोतवाली मंगलौर के प्रभारी निरीक्षक पर दो लोगों को थाने से ही छोड़ने की संभावना जाहिर कर उत्तराखंड के सीएम को पत्र भेजकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed