फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े

मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े

Wed, 01 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े
मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े
विज्ञापन

मोरना। ककरौली पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचे व चाकू भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया है।

ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि गांव बेहड़ा सादात व जौली मार्ग पर खोकनी बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर वे बाइक को सड़क पर गिराकर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जाविद पुत्र इसराइल व इसराइल पुत्र अल्लाबंदा निवासीगण गांव दौलतपुर और शावेज पुत्र शमशाद निवासी गांव तेवड़ा बताए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों पर थाना जानसठ, भोपा, ककरौली, मीरापुर आदि थानों में दर्जनों अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलस ने मुकदमा दर्ज करके तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed