फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती को भगाने वाले दो आरोपी जेल भेजे

युवती को भगाने वाले दो आरोपी जेल भेजे

Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
युवती को भगाने वाले दो आरोपी जेल भेजे
युवती को भगाने वाले दो आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन

रतनपुरी। किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने वाले दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से 22 जुलाई को गांव के युवक किशोरी को बहला फसला कर ले गए थे। किशोरी के दादा ने गांव के ही पांच युवकों सावन, अनिल, रोबिन, अंकुर, प्रदीप को नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को उसी दिन बरामद कर लिया था। आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने दो अभियुक्तों सावन व प्रदीप को बृहस्पतिवार को रामपुर कांटे से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।


देश में शांति व समृद्धि के लिए हवन यज्ञ
जानसठ। गांव सालारपुर की भूमिया खेड़ा पर देश में शांति व समृद्धि के लिए हवन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बृहस्पतिवार की सुबह भुमिया खेड़ा पर देश में अमन शांति व समृद्धि के लिए ग्रामीणों द्वारा हवन यज्ञ किया गया। गांव के लोग प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन में भाग लेकर हवन यज्ञ में आहुति देकर खुशहाली के लिए मन्नते मांगते हैं। यज्ञ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, सोहनलाल राठी, राकेश सैनी, सतपाल सैनी, पवन अहलावत, सत्येंद्र पहलवान, प्रदीप कुमार, सतीश धीमान, मुकेश कुमार, वेदपाल, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed