फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक ने गला काटा, गंभीर हालत

युवक ने गला काटा, गंभीर हालत

Sat, 14 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
युवक ने गला काटा, गंभीर हालत
जानसठ। गांव मंतौड़ी में मां द्वारा जमीन बेचकर पैसे नहीं देने पर नाराज युवक ने आत्महत्या करने के इरादे से अपना गला काट लिया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव मंतौड़ी के दो भाई के हिस्से में 10-10 बीघा भूमि आती है। एक भाई ने अपने हिस्से की जमीन बेचकर खतौली जाकर काम करने लगा। शेष बची 10 बीघा जमीन छोटे भाई व मां के नाम दर्ज है। पैसे खत्म होने पर युवक गांव आकर 10 बीघा जमीन भी बेच कर अपनी मां से पैसे मांगने लगा। मां के पैसे देने से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर युवक ने आत्महत्या करने के इरादे से ब्लेड से अपना गला काट लिया। गला काटने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed