{"_id":"5b4111524f1c1bc0248b50cc","slug":"111530990930-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों ने दुल्हन के भाई सहित युवकों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों ने दुल्हन के भाई सहित युवकों को पीटा
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बारातियों ने दुल्हन के भाई सहित युवकों को पीटा
मोरना। बारातियों ने खाना खाने के दौरान हुड़दंग मचाते हुए दुल्हन के भाई सहित अन्य युवकों को मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
भोपा क्षेत्र के गांव मोरना में सुरेश की बेटी की बारात रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत से आई हुई थी। शनिवार दोपहर के समय खाना खाते समय बारातियों ने शराब पीकर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर हुड़दंगी बारातियों ने दूल्हे के भाई के अलावा आशु पुत्र संजय, सनित पुत्र धारा, महक सिंह पुत्र सुरेशपाल के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर दूल्हा अक्षय के पिता विजयपाल को हिरासत में ले लिया तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि जब से शराब ठेका उनकी बस्ती में खुला है, तब से शराबियों का हुड़दंग बढ़ गया है।