{"_id":"5b240bdd4f1c1b13358b6e57","slug":"111529088989-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु बांधने को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु बांधने को लेकर दो पक्ष भिड़े
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। रास्ते में पशु बांधने के लेकर हुए विवाद में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव भेड़ाहेड़ी में दो पक्षों में पशुओं को रास्ते में बांधने व नहलाने को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम विवाद हो गया। दोनों पक्षों में एक वर्ष से रंजिशन विवाद चला आ रहा है। भेड़ाहेड़ी निवासी पवन का आरोप है कि गांव के ही कृष्णपाल आदि रास्ते में पशु बांधे रखते है तथा रास्ते में ही नहलाते है। अनेकों बार उन लोगों को ऐसा करने से मना भी किया गया। बृहस्पतिवार की देर शाम पवन बाइक से अपने घर जा रहा था तो उसने रास्ते में बंधे पशुओं को खोलने को कहा तो आरोपी उसे गाली गलौच करने लगे। पवन जैसे ही अपने घर पहुंचा तो आरोपी अतुल, हिमांशु अविनाश, कृष्णपाल, दीपक, सरिता, सत्तो लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर पहुंच गये और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पवन, मांगा, अनिता, सोनू घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया था। इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, दूसरे पक्ष के लोग भी घायल बताए गए है।
बेटे ने मां पर हमला किया
भोपा। एक बेटे ने वृद्ध मां को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। भोकरहेड़ी निवासी वृद्धा कलाशो ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा आए दिन वह उसके साथ गाली गलौच और मारपीट करता रहता है। वृद्धा ने बताया कि उसका एक पौत्र भी है जो उसके बेटे की पहली पत्नी का है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसके बेटे बिजेंद्र ने धारदार हथियारों से उसे हमला कर दिया। दादी के बचाव में आये पौत्र को भी मारपीट कर घायल कर किया। दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने घायल वृद्धा को उपचार के लिए भेजा। तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।