फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुझेड़ा सादात में विवाहिता की हत्या

मुझेड़ा सादात में विवाहिता की हत्या

Thu, 08 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
मुझेड़ा सादात में विवाहिता की हत्या
मुझेड़ा सादात में विवाहिता की हत्या
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)।
गांव मुझेड़ा सादात में नवविवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी गई। मृतका के ताऊ ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी आरोपी फरार हैं, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है।
मेरठ जिले के थाना किठौर के गांव बड्ढा निवासी यासीन की बेटी शबा का निकाह चार माह पहले मीरापुर के गांव मुझेड़ा सादात निवासी मुजम्मिल पुत्र छोटे के साथ हुआ था। शबा के भाई आमिर ने बताया कि निकाह में अपनी हैसियत के अनुसार बाइक समेत तमाम घरेलू सामान दिया गया था। इसके बावजूद भी शबा का पति मुजम्मिल, उसके मां बाप व जेठ आदि दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। दो दिन पूर्व आरोपी मुजम्मिल ने फोन पर दो लाख रुपये नहीं देने पर शबा की हत्या की धमकी भी दी थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर सुसराल वालों ने शबा को मारा पीटा और गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह पड़ोस के गांव बलीपुरा निवासी मृतका के रिश्तेदार ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर गांव बड्ढा से मृतका के करीब 20-25 परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि मुजम्मिल पक्ष के लोगो ने मृतका पक्ष के लोगों से मारपीट भी की। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंच कर घटना की पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को जांच-पडताल कर कब्जे में लिया। पुुलिस ने मृतका के ताऊ इसरार पुत्र सादिक की तहरीर पर मृतका के पति मुजम्मिल, ससुर छोटे, सास शम्मो और दो जेठ समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी आरोपी मौके से फरार हैं। मृतका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दंपति पर हमला किया
मीरापुर। गांव खेड़ी सराय से एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने गांव करेहड़ा थाना भोपा जा रहे दंपति को भुम्मा रोड पर पांच युवकों ने मारा पीटा तथा महिला से सरेआम अभद्र व्यवहार किया। पीडित व्यक्ति ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना भोपा के गांव करेहड़ा निवासी अरुण शर्मा अपनी पत्नी सपना व दो बच्चों के साथ बाइक पर गांव खेडी सराय से एक विवाह में शामिल होकर वापस अपने गांव जा रहे थे। पीड़ित ने थाने मे तहरीर देकर बताया कि भुम्मा रोड पर एक युवक से उसकी बाइक टच हो गई। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसके व उसकी पत्नी के साथ बेल्टों से मारपीट की तथा महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है ।मामला दो अलग अलग संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील बताया गया।
माता शीतला के दर्शन को श्रद्धालु उमड़े
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मीरापुर।
शीतला सप्तमी के अवसर पर श्री शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और मनौती मांगी। मेला व्यवस्था में भारी पुलिसबल सक्रिय रहा। बदमाशों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन खीच ली। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
शीतला माता मंदिर पर सप्तमी के अवसर पर प्रात: से ही दर्शनार्थियोें की भारी भीड़ उमड़ी। देर शाम तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। इस दौरान भक्तों ने माता के चरणों में प्रसाद चढ़ाकर दर्शन किए। मंदिर व्यवस्थापक अनिरुद्ध शारदा ने बताया कि भारी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन कर मनौती मांगी। इस अवसर पर लोगों ने अपने नवजात शिशुओं का मुंडन भी कराया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। व्यवस्था में चंद्रपाल सिंह, अशोक लीखा, मधु कौशिक, दिपेश कौशिक, नितिन शर्मा, मनोज शर्मा, विकास कौशिक, हिमांशु, प्रियांशु, अनिरुद्ध शारदा, नीजर शारदा, शिवम आदि सक्रिय रहे।

छात्राओं को जागरूक किया
मीरापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम में बालिकाओं को डायल 100, 1076 व 1090 की विस्तृत जानकारी दी गयी। वक्ताओं ने बताया कि बालिकायें समाज का सम्मानित व आवश्यक अंग हैं। महिलायें किसी भी तरह से पुरूषो से पीछे नही हैं। आईएएस व आईपीएस जैसी सेवाओं में कार्य कर महिलाओं ने अनुकरणीय उदाहरण पेश किये हैं। संचालन वेदप्रकाश ने किया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार गोयल, अंजू रानी, शिव कुमार, अंकुर, राजकुमार, योगेंद्र सिंह, नीरू शर्मा, इशरत, स्वाति आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed