फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पैट्रोल पंप मामले में तीन का चालान

पैट्रोल पंप मामले में तीन का चालान

Wed, 10 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पैट्रोल पंप मामले में तीन का चालान
मुजफ्फरनगर। तीन दिन पहले बुढ़ाना मोड़ पर पेट्रोल पंप पर हुई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ स्थित पैैट्रोल पंप पर दूध का डिब्बा रह जाने के विवाद को लेकर झगड़ा और तोड़फोड़ हुई थी। इस संबंध में पंप मालिक नई मंडी भोपा रोड निवासी सतपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि तीन बदमाशों ने उसके पैट्रोल पंप के सेल्समैन सुधीर पर गोली चलाई और बिक्री के 18 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर मामला मारपीट और तोड़फोड़ का पाया। लूट की धारा को खत्म कर दिया। पुलिस ने हमले में शामिल खांजापुर निवासी सुमित, सचिन व किशन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

---------------------
तोड़फोड़ करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। सिटी सेंटर स्थित मोबाइल फोन की दुकान पर सोमवार देर शाम को की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रहमतनगर निवासी शाहआलम पुत्र आफताब आलम ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बताया कि सिटी सेंटर में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। मोहल्ले के ही पप्पू, बिट्टू, फरमान, सावेज, समीर, फैसल समेत दस युवकों ने मोबाइल ठीक कराने को लेकर उसके साथ गाली गलौच की। विरोध करने पर उससे मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़। उधर, नई मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पचेंडा कलां निवासी ज्योति पुत्री रमेश कुमार की किसी बात को लेकर मोहल्ले के ही दुष्यंत के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी के चलते मंगलवार को दुष्यंत अपने दो साथियों के साथ ज्योति के घर में घुस गया और धारदार हथियारों से ज्योति पर हमला कर दिया। युवती के पिता रमेश ने दुष्यंत और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। उधर, पुरकाजी में पुलिस ने भूराहेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर नफीस पुत्र अनीस को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने बताया कि वह हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed