{"_id":"5a3566cb4f1c1ba7668ba84b","slug":"111513449163-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतियाना क्रय केंद्र से गन्ना चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दतियाना क्रय केंद्र से गन्ना चोरी
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। खाईखेड़ी शुगर मिल के गन्ना सेंटर से गन्ना चोरी करते हुए चोर तौल लिपिक को देखकर ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गए। लिपिक ने सेंटर के चौकीदार के अलावा चार लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
गांव दतियाना में खाईखेड़ी शुगर मिल का गन्ना सेंटर लगा हुआ है। वहां पर तैनात तोल लिपिक रजत ने बताया कि रात में गांव का ही कपिल चौकीदार है। उससे मिलकर गांव का ही अंकित ट्रैक्टर ट्राली द्वारा कई दिन से गन्ना चोरी कर कासमपुर में स्थित कोल्हू में बेच रहा था। शुक्रवार रात्रि को फिर सेंटर से गन्ना ट्राली में भरा जा रहा था। एक ग्रामीण ने फोन पर सूचना दी। रात्रि में ही लिपिक दतियाना पहुंचा तब वे ट्राली लेकर कोल्हू में पहुंच चुके थे। उनसे गन्ने के बारे में पूछा तो वे बौखला गए और गन्ने को सेंटर पर डाल कर भाग गए। लिपिक ने उनकी वीडियो बनाकर अधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने थाने पहुंच कर चौकीदार सहित दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
उधर, छपार कस्बा निवासी संजय कुमार की होली चौक के पास परचून व डेयरी की दुकान है। शुक्रवार रात्रि वह दुकान बंद कर अपने घर पर था। चोरों दुकान के ताले तोड़ दिए। किसी के आने की आहट से चोर भाग निकले। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे मिले। वहीं छपार के गांव रेई निवासी योगेंद्र शुक्रवार रात परिवार के साथ मकान में सोया था। बराबर के मकान में भैंस बंधी हुई थी। बदमाशों ने भैंस चोरी कर ली। सुबह होने पर देखा तो भैंस गायब थी, काफी तलाशने के बाद थाने तहरीर दी है।