फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फाइनेंस कर्मचारी से बदमाशों ने हजारों की नगदी लूटी

फाइनेंस कर्मचारी से बदमाशों ने हजारों की नगदी लूटी

Tue, 21 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मचारी से बदमाशों ने हजारों की नगदी लूटी
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

जानसठ-खतौली मार्ग पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को लूट लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। पीड़ित तहरीर दे दी है।
नेहरू कालोनी में स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में राजस्थान के थाना भरतपुर के गांव रुपवाड़ा निवासी विवेक चौहान पुत्र सर्वेश चौहान काम करता है। विवेक सोमवार सुबह बाइक से गांव खानजहांपुर में कंपनी के पैसे इकट्ठा करने के लिए गया। सुबह करीब आठ बजे गांव से पैसे लेकर वह कंपनी लौट रहा था। जैसे ही वह जानसठ-खतौली मार्ग पर पहुंचा तभी पीछे से तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए और ओवरटेक करके उसे रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने पिस्टल से आतंकित करते हुए उससे 17 हजार 585 रुपये, लैपटॉप और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

लूटपाट के बाद बदमाश उसको धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। दिन निकलते ही लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed