{"_id":"5980d6924f1c1b0e0d8b4658","slug":"111501615762-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के कैशियर पर गडबडी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के कैशियर पर गडबडी का आरोप
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बैंक के कैशियर पर हेराफेरी का आरोप
बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कॉलेज में कैश की गिनती करने के बाद नोटों की डिटेल बनाकर 30 जुलाई को कार्पोरेशन बैंक में पैसे जमा करने के लिए दी थी। कॉलेज के दो कर्मचारी 1.31 लाख रुपये लेकर बैंक में गए थे। आरोप है कि बैंक के कैशियर ने दो हजार रुपये का नोट कम बताकर पैसे जमा किए थे। कॉलेज में सारा कैश मिलान किया गया तो ठीक पाया गया था। 31 जुलाई को फिर बैंक द्वारा नोटों की डिटेल बनाकर 5 लाख 98 हजार 770 रुपये जमा करवाने के लिए दिए गए तो कैशियर ने फिर 9.50 हजार रुपये की हेराफेरी की। कैशियर ने फिर नोट कम बताए। प्राचार्य ने बताया कि इस संबंध में शाखा प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने सीधे मुंह बात नहीं की।