फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेमी युगल ने थाने पहुंचकर जताया जान का खतरा

प्रेमी युगल ने थाने पहुंचकर जताया जान का खतरा

Wed, 19 Dec 2018 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने थाने पहुंचकर जताया जान का खतरा
प्रेमी युगल ने जताया जान का खतरा
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। प्रेमी युगल ने थाने पहुंचकर जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की। पुलिस ने गांव के माहौल के बारे में जानकारी कर सुरक्षा का आश्वासन देकर प्रेमी युगल को वापस भेज दिया।

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कल्लनुपर निवासी सुरेंद्र कश्यप ने करीब छह माह पूर्व उत्तराखंड के गांव भोगपुर निवासी सजातीय एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। युवती का मामा, युवक के गांव के रहने वाला हैं, जो उनकी शादी के खिलाफ हैं। वो उनके गांव कल्लनपुर में रहने का विरोध कर रहे हैं। इस पर प्रेमी युगल शादी के बाद से उत्तराखंड के एक गांव में रह रहा है। करीब तीन माह पूर्व प्रेमी युगल ने एसएसपी से मिलकर सुरक्षा देने की गुहार की थी। थाने पहुंचे प्रेमी युगल को पुलिस ने सुरक्षा प्रदान न कर बैरंग ही लौटा दिया था। मंगलवार को प्रेमी युगल फिर थाने पहुंचा और अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की, जिन्हें पुलिस ने गांव के माहौल की जानकारी कर सुरक्षा देने का आश्वासन देकर लौटा दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर अमरदीप लाल का कहना है कि युवती के मामा इस शादी से नाराज हैं। प्रेमी युगल के गांव में रहने पर मामला बिगड सकता है। जल्द ही उन लोगों से मिलकर मामले का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed