फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बुड्ढाखेड़ा में तालाब से मिली लापता युवती की लाश

बुड्ढाखेड़ा में तालाब से मिली लापता युवती की लाश

Fri, 07 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बुड्ढाखेड़ा में तालाब से मिली लापता युवती की लाश
तालाब से मिली लापता युवती की लाश
विज्ञापन

चरथावल। गांव बुड्ढाखेड़ा में एक सप्ताह से लापता युवती की लाश बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही तालाब से मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी मौत का कारण पानी में डूबने से होने का अंदेशा जताया जा रहा है। युवती के परिजनों ने गांव के ही युवक पर उसके अपहरण का आरोप लगाते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक से पूछताछ में पुलिस को कोई क्लू नहीं मिला था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी ओमसुधा (20) पुत्री रघुवीर शर्मा 27 नवंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। युवती की मां कमलेश ने गांव के ही युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने 29 नवंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। इंस्पेक्टर चरथावल संतोष कुमार ने बताया कि युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण के आरोपी बताए गए युवक को बुलाकर उससे पूछताछ करने के साथ ही संबंधित जांच भी की, लेकिन युवती की गुमशुदगी में उसका हाथ होने का सुराग नहीं लगा था। इंस्पेक्टर के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के तालाब से दुर्गंध आने की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो तालाब में युवती की लाश पड़ी मिली। लाश सड़-गल चुकी थी, जिसकी शनाख्त कपड़ों के आधार पर एक सप्ताह से लापता ओमसुधा के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया उसकी मौत पानी में डूबने से होने की आशंका लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed