फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्यूबवेल पर पड़ा मिला लापता ग्रामीण का शव

ट्यूबवेल पर पड़ा मिला लापता ग्रामीण का शव

Thu, 29 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ट्यूबवेल पर पड़ा मिला लापता ग्रामीण का शव
नलकूप पर पड़ा मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन

तितवी। गांव मांडी में दो दिन से लापता ग्रामीण की लाश बुधवार सुबह गांव के बाहर एक ट्यूबवेल के पास पड़ी मिली। ग्रामीण का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।

थाना क्षेत्र के गांव मांडी निवासी प्रियवर्धन (50) पुत्र सुभाषचंद्र दो दिन पहले संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गया था। हरसंभव तलाश के बावजूद उसका सुराग नहीं लग पाया था। बुधवार सुबह करीब छह बजे गांव के कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर जंगल में स्थित ब्रजपाल के खेत में ट्यूबवेल के पास उन्होंने प्रियवर्धन का शव पड़ा देखा। इन लोगों ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। ग्रामीण की लाश मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रियवर्धन के भाई अशोक ने भाई की घर से बुलाकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। अशोक के अनुसार, बघरा निवासी दूसरे समुदाय का युवक अपने दो साथियों के साथ प्रियवर्धन को दो दिन पूर्व घर से बुलाकर ले गया था, जिसके बाद से ही उसका सुराग नहीं था। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed