फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में घुसकर महिला से छेड़छाड

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड

Fri, 12 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन

भोपा। एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ ही उसे बचाने पहुंची देवरानी को भी मारपीट कर घायल कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह अपने घर में नल पर कपड़े धो रही थी। उसी समय पड़ोस का युवक घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर घर में मौजूद महिला की देवरानी ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी हाथापाई कर दी और धमकी देकर फरार हो गया। आरोप है कि इसके बार आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर महिला के घर पर पत्थर भी फेंके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

युवती का किया अपहरण
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने किया योगाभ्यास
भोपा। सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल कासमपुरा रहकड़ा में बृहस्पतिवार को आयुष विभाग द्वारा आयोजित योग शिविर में छात्र-छात्राओं ने योग का अभ्यास किया। प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने कहा कि योग से विभिन्न रोगों का इलाज किया जा सकता है। मुख्य अतिथि समिति प्रबंधक संजय तोमर, अध्यक्ष ओमपाल सिंह व संरक्षक चंद्रपाल सिंह सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य प्रशिक्षक अनुज त्यागी ने छात्र-छात्राओं को योग क्रियाएं सिखाईं। शिक्षिका अक्षमा चौधरी, विपिन कुमार, मुकुल, रवि, विक्रांत, रेणु, जागृति, सीमा, शालू, प्रीति, मनीषा व ज्योति का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed