फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दीवान हॉस्पिटल प्रकरण:

दीवान हॉस्पिटल प्रकरण:

Fri, 24 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
दीवान हॉस्पिटल प्रकरण:
दीवान हॉस्पिटल प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुजड़ू चुंगी के दीवान हॉस्पिटल में रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजे जाने के मामले में रालोद नेता बृहस्पतिवार को एसएसपी अनंतदेव से मिले। वार्ता के बाद एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपते हुए जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर रालोद नेताओं ने शुक्रवार को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित करने की घोषणा कर दी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू में स्थित दीवान हॉस्पिटल में सांझक निवासी युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के साथ ही पूर्व सांसद कादिर राना से मारपीट के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। मामले में पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर रिजवान की तहरीर पर संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इरशाद चौधरी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके विरोध में रालोद नेताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन की घोषणा की थी। इससे पहले बृहस्पतिवार को रालोद नेता पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसएसपी अनंत देव से मिले। रालोद ने एसएसपी से इरशाद चौधरी पर लगाई गई गंभीर धाराओं को हटाए जाने, लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने, पीड़ित सांझक के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने व युवक की मौत के दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। वार्ता के बाद रालोद नेताओं ने एसएसपी द्वारा अपनी अधिकांश मांगों को मान लिए जाने का आश्वासन दिए जाने की बात कहते हुए शुक्रवार को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित किए जाने की घोषणा की। उधर, एसएसपी ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जांच सीओ सिटी हरीश भदौरिया को सौंप दी है। सीओ सिटी की जांच के बाद पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी। वार्ता में एसपी सिटी ओमबीर सिंह, एसपी देहात अजय कुमार सहदेव, सीओ सिटी हरीश भदौरिया के साथ ही रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, डॉ राजकुमार सांगवान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान व योगराज सिंह, पूर्व विधायक मुश्ताक चौधरी, सुरेश मलिक, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल राठी, कंवरपाल फौजी, सुधीर भारतीय, अशोक बालियान, अनुज प्रमुख, संजय राठी व विकास कादियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed