फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर में फिर आई मनचलों की शामत

शहर में फिर आई मनचलों की शामत

Sat, 18 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
शहर में फिर आई मनचलों की शामत
मुजफ्फरनगर। छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए महिला थाने की टीम ने मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। स्कूल-कॉलेजों के पास चेकिंग करते हुए बेवजह घूम रहे कई मनचलों को पकड़ा, जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर कान पकड़कर और उठक-बैठक कर फिर से ऐसा नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

करीब एक माह पूर्व महिला सुरक्षा को लेकर शहर में पुलिस ने मनचलों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया था। इसमें पुलिस टीम द्वारा पकड़े जाने वाले शोहदों को कड़ा सबक सिखाया गया था। इसके चलते सुबह सवेरे स्कूल-कॉलेजों के पास लगने वाला मनचलों का जमावड़ा काफी कम हो गया था। इसी दौरान कांवड़ यात्रा शुरू होने से उक्त अभियान रोक दिया गया, जिसे शुक्रवार सुबह से फिर शुरू कर दिया गया है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम शहर की सड़कों पर उतर गईं। टीम ने पैदल मार्च करते हुए लगभग हर सड़क और स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचकर मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान छेड़छाड़ करने वाले शोहदों के साथ ही बेवजह सड़क पर घूमने वाले बाइकर्स को सरेआम कान पकड़कर और बीच सड़क पर उठक-बैठक लगवाकर सामाजिक दंड दिया गया। इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि उक्त अभियान अब रोजाना चलाया जाएगा, जिसमें मनचलों को पकड़कर उन्हें सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन


महिलाओं ने किया था लठमार दस्तों का गठन
मुजफ्फरनगर। करीब एक माह पूर्व शहर में छेड़खानी की घटनाओं को लेकर लोगों में काफी उबाल था। एक के बाद एक घटी छेड़खानी की कई घटनाओं से क्षुब्ध होकर शहर के सरकुलर रोड व उससे जुड़ी कॉलोनियों में तो मनचलों से निपटने के लिए महिलाओं ने बकायदा लठमार दस्तों का गठन तक कर लिया था। उक्त दस्तों ने अपने क्षेत्र में छेड़छाड़ करते पकड़े जाने पर मनचलों को सबक सिखाने की सीधी चेतावनी देे दी थी, जिससे शहर पुलिस बैकफुट पर आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed