{"_id":"5af09f064f1c1b85028b898c","slug":"101525718790-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमांस समेत तीन आरोपी पकड़े, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोमांस समेत तीन आरोपी पकड़े, दो फरार
Updated Tue, 08 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। ककरौली पुलिस ने छापामार कर गोमांस और उपकरणों को बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
थाना ककरौली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गोड़ ने बताया कि सोमवार की सुबह गांव चौरावाला में गौकशी की सूचना मिली। सूचना पर गांव में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने गोकशी कर रहे तीन लोगों को लिया, जबकि दो लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 80 किलो गोमांस, खाल, सिर, खुर, खाल, छूरी, बांट, तराजू सहित छुरी, कुल्हाड़ी बरामद किया है। मोरना के पशु चिकित्सा प्रभारी डा. अखिलेश ने गोमांस की पुष्टि की है। गोमांस की पुष्टि होने पर पुलिस ने मांस को जमीन में दबवा दिया। पुलिस ने आरोपी फुरकान, शाहने आलम, मौहम्मद याहेयया पुत्रगण फजला के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया पुलिस फरार आरोपी अहसान पुत्र गांधी उर्फ नत्थू, दीन मौहम्मद पुत्र फतेह की तलाश में जुट गई है।
कपड़ा व्यापारी को पीटा
मोरना। उधार के पैसे मांगने गए कपड़ा व्यापारी को ग्रामीण ने मारपीट कर घायल कर दिया। भोपा क्षेत्र के गांव मोरना निवासी रईस पुत्र बंदा ने बताया कि वह कपड़े की दुकान करता है। पड़ोस के गांव दरियाबाद निवासी रवि पुत्र ओमपाल के घर उधार के 3900 रुपये मांगने गया था। रवि ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
भाकियू राष्ट्रवादी की कार्यकारिणी का गठन
मोरना। ककरौली के शिव मंदिर में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों कि समस्याओं को लेकर विचार रखे गए तथा नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा की गई। भाकियू राष्ट्रवादी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रणवीर सिंह ने चौधरी नरेंद्र बालियान को मोरना ब्लॉक अध्यक्ष, पुष्पेंद्र सैनी को महासचिव, उपाध्यक्ष मांगा अहमद व चौधरी राजकुमार को मनोनीत किया। सभा की अध्यक्षता आत्माराम सैनी ने की तथा संचालन नाहर सिंह सैनी ने किया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष चौधरी आनंदवीर, पूरन सिंह, खेमचंद सैनी, सतपाल, मलखान सैनी, जगपाल, उदेशपाल, सचिन, चंद्रपाल, बोबी, गोपी, सतीश चेयरमैन, अतीक अहमद, आफाक, संजय, मामचंद, बैंसला आदि मौजूद रहे।