फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पत्नी के अपहरण और फायरिंग की सूचना निकली झूठी

पत्नी के अपहरण और फायरिंग की सूचना निकली झूठी

Mon, 07 May 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के अपहरण और फायरिंग की सूचना निकली झूठी
चरथावल। रविवार को कसौली गांव के भुरू ने पुलिस कंट्रोल रूम को पत्नी के अपहरण, फायरिंग और मकान में तोड़फोड़ की सूचना दी थी। उस वक्त एसओ थाने में सभी चौकियों के स्टाफ की मीटिंग ले रहे थे। संवेदनशील मामले की खबर लगते ही तमाम पुलिस बल को साथ लेकर कसौली पहुंचे। उन्होंने सूचना की पड़ताल की, तो पूरा मामला फर्जी मिला। एसओ ने बताया कि गांव के भूरू का अपने अन्य भाईयों के साथ मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उसके सभी भाई बाहर रहते है जबकि वह गांव में रहता है। दूसरे भाई मकान में हिस्सा मांग रहे है। इसी रंजिश के कारण उन्हें फसाने के लिए झूठी सूचना दी गई। पुलिस ने एक पक्ष से भूरू और दूसरे पक्ष से मनोज, अजित, जोनी, दीपक और अनिल को गिरफ्तार कर शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed