{"_id":"5abbe3144f1c1bea298b4623","slug":"101522262804-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध युवक को तमंचे समेत दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध युवक को तमंचे समेत दबोचा
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। पुलिस ने सौरम गेट के पास से आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए खड़े एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि सौरम गेट के पास संदिग्धावस्था में एक युवक खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां खड़े युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी में युवक के पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नईम पुत्र मीर हसन निवासी मुजफ्फरनगर बताया है।
श्रीजी की रथ यात्रा निकाली जाएगी
शाहपुर। कस्बे में सकल जैन समाज की ओर से महावीर जयंती और आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के 30 वें दीक्षा दिवस के पावन पर्व पर रथ यात्रा निकाली जाएगी। सकल जैन समाज के अध्यक्ष बालेश जैन एवं महासचिव सतीश चंद जैन ने बताया कि महावीर जयंती के पावन पर्व और आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के 30 वे दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा मुनि सुरत्न सागर जी महाराज के सानिध्य में भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी । शोभा यात्रा कस्बे के मंगला पुरी मंडी स्थित शांति जिनालय से प्रारंभ होगी । इसके अलावा 30 व 31 मार्च को शांतिनाथ जिनालय में महा मृत्युंजय विधान होगा।