{"_id":"5a9ed6da4f1c1bdd0b8b7451","slug":"101520359130-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने फेरी वाले से लूटी नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने फेरी वाले से लूटी नगदी
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने फेरी वाले से लूटी नगदी
चरथावल। कुटेसरा गांव से परचून का सामान बेचकर आ रहे युवक से बाइक सवार बदमाशों ने पिटाई करने बाद ढाई हजार की नगदी छीन ली। मंगलवार शाम को कस्बे के मौहल्ला मुनव्वर नगर निवासी फरमान ई-रेहड़े पर सामान बेचकर आ रहा था। कुटेसरा-चरथावल मार्ग के बीच में घिस्सुखेड़ा झाल पर दो बाइकों पर पीछे से आकर बदमाशों ने फरमान की कनपटी पर तमंचे लगा दिए और धुनाई शुरू कर दी। डरा धमकाकर उससे ढाई हजार रुपये लूटकर कुटेसरा की तरफ वापस फरार हो गए।
बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
छपार। दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया।
बरला बसेड़ा मार्ग पर तेजलहेड़ा पर एक बाइक बसेड़ा की ओर से तेज गति से आ रही थी। उसी समय एक बाइक तेजलहेड़ा की ओर से आई। दोनों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे उक्त गांव निवासी जौनी और रमेश अपनी बाइक से हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के रोड़ी प्लांट में ड्यूटी करने जा रहे थे। दूसरा बाइक सवार आकाश उर्फ अफलातून निवासी गांव खांजापुर अहमदपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।