{"_id":"5a9d87214f1c1b641f8b8dec","slug":"101520273185-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार व्यापारियों के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार व्यापारियों के साथ मारपीट
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार व्यापारियों के साथ मारपीट
खतौली। जानसठ व खतौली मार्ग पर रविवार की रात को बाइक सवार दो युवकों ने कार सवार व्यापारियों के साथ मारपीट कर दी। आरोपी युवकों ने डंडा मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। व्यापारी जान बचाकर कार लेकर भाग निकले।
बिजनौर निवासी पशु व्यापारी जमील पुत्र शकील अपने साथी व्यापारी रहमान व आदिल के साथ रविवार की रात करीब 10 बजे मेरठ से अपनी कार से लौट रहे थे। जानसठ रोड पर गांव खानजहांपुर के पास कार की साइड बाइक में लग गई। बाइक सवार दो युवकों ने कार रुकवाकर व्यापारियों के साथ मारपीट करनी प्रारंभ कर दी। आरोप है कि युवकों ने डंडा मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। व्यापारियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और कार लेकर भाग निकले। व्यापारियों ने घटना की जानकारी भलवा पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों को भी दी थी। इस संबंध में व्यापारियों की ओर से थाने में मारपीट करने की कोई तहरीर नहीं दी गई है।