{"_id":"5a15d4964f1c1ba7678bd36b","slug":"101511380118-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते को लेकर दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते को लेकर दो पक्षों में पथराव
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा (मुजफ्फरनगर)। रास्ते में मिट्टी डालने के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। झगडे़ में महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
भोपा क्षेत्र के गांव अथाई निवासी राजकुमार ने किसी कार्य के लिए रास्ते में मिट्टी डाल रखी है। जिसका पड़ोसी साधुराम ने विरोध करते हुए उसे मिट्टी उठाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में गाली-गलौज के साथ मारपीट हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। झगड़े में अंकित, सुशीला, बिमलेश और दूसरे पक्ष से राजकुमार, ओमवती घायल हुए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साधुराम, अंकित और राजकुमार को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
टावर लगाने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे
भोपा (मुजफ्फरनगर)। ठगों ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ भोपा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव रहमतपुर निवासी दुर्गादास ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके बेटे ने टावर लगवाने के लिए आकर्षक आमदनी का विज्ञापन पढ़कर उसमें दिए गए नंबरों पर संपर्क किया। एक व्यक्ति ने फोन रिसीव कर बात की और मोटी आमदनी का सपना दिखाते हुए उसके बेटे से बताए गए खाते में एक लाख 48 हजार 250 रुपये डलवा लिए। बाद में जब उनसे संपर्क किया तो उधर से जान से मारने की धमकी मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का का मुकदमा कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।