{"_id":"59fa1de44f1c1b8d698b8d65","slug":"101509563876-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, महिलाओं समेत 6 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत, महिलाओं समेत 6 घायल
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर युवक की मौत से कोहराम
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर पुराल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कार की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पर बैठा युवक नीचे गिरकर ट्राली के पहिए के नीचे कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिलाओं और बच्चे समेत लोग घायल हो गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानसठ क्षेत्र के गांव काटका निवासी चालक मुर्रसलीम अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पुराल भरकर मुजफ्फरनगर जा रह था। ट्रैक्टर पर गांव निवासी 22 वर्षीय इसरार बैठा हुआ था। हाईवे पर संधावली के पास पीछे से तेजी से आ रही कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पर बैठा इसरार नीचे गिर पड़ा और ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से कुचला गया। कुचले जाने से इसरार की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार देवबंद के गांव रणखंडी निवासी चालक नेत्रपाल व उसकी पत्नी सुदेश, मां श्रीकाद, परिवार से महिला रीना, नीलम व डेढ़ साल का बालक पूर्व गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।