{"_id":"59f8ce0b4f1c1bee688b878a","slug":"101509477899-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सफीपुर गांव में 5 घरों को खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने सफीपुर गांव में 5 घरों को खंगाला
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। सफीपुर गांव में सोमवार मध्यरात्रि बेखौफ बदमाशों के गिरोह ने गांव के पांच ग्रामीणों के घरों में चोरी की। करीब 50 हजार की नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण चुराकर सनसनी फैला दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सफीपुर में मध्यरात्रि के समय घुसे बेखौफ बदमाशों ने कहर बरपाया। बदमाशों ने ग्रामीण अनिल त्यागी के घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़कर करीब 4-5 हजार रुपये की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। बदमाशों ने फिर महिपाल के घर से भी करीब 10 हजार की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चुराए। बदमाशों ने फिर कलीराम के घर से भी हजारों रुपये की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। बदमाशों ने प्रेम कश्यप व संतों के घर में घुसकर भी दोनों स्थानों से नकदी व सोने चांदी के आभूषण चुराए। चोरी की घटना के दौरान सभी परिवारों के लोग बेसुध सोते रहे। मंगलवार को भोर होने पर घटना का पता चला। एक ही रात में पांच घरों में हुई चोरी की घटना ने गांव में सनसनी फैला दी। पीड़ित ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। गांव वालों ने बताया कि बदमाश घरों से नकदी व सोने चांदी के आभूषण के अलावा कीमती कपडे़ आदि भी उठाकर ले गए। इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा का कहना है कि पुलिस की घटना की जांच कर कार्रवाई करेगी।