फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly woman crushed to death by truck

Hardoi News: ट्रक से कुचलकर वृद्धा की मौत

Tue, 13 Oct 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman crushed to death by truck
फोटो-43-हीरावती। फाइल फोटो
बिलग्राम। किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी कर बैंक से वापस जा रही वृद्धा को उन्नाव कटरा मार्ग पर ट्रक ने कुचल दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना मंगलवार दोपहर में जरौली नेवादा मोड़ के पास हुई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अतर्छा बुजुर्ग की रहने वालीं हीरावती (65) का बैंक खाता बिलग्राम की पंजाब नेशनल बैंक में है। पुत्र शिवकरन ने बताया कि मंगलवार दोपहर हीरावती किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी करने बैंक गई थीं। वहां से नेवादा मोड़ के आगे रहने वाले ग्राम प्रधान के यहां जा रही थीं। इस बीच बाइक शोरूम के पास ट्रक ने हीरावती को कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां अधीक्षक डाॅ. हेमंत राजपूत ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed