फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video of an artist's dance during a Ramlila performance goes viral.

Bulandshahar News: रामलीला मंचन के दौरान कलाकार के डांस का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Video of an artist's dance during a Ramlila performance goes viral.
पहासू के रामलीला मंच पर डांस के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट। स्रोत: वीडियो ग्रेब
पहासू। कस्बा में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान मंच पर कलाकार की ओर से फिल्मी गीत पर डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर लोग आस्था के नाम पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक मिनट 41 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें फिल्मी गीत पर एक कलाकार महिलाओं की पोशाक पहने डांस कर रहा है। वीडियाे वायरल होने के बाद लोगों ने अलग-अलग टिप्पणी शुरू कर दी। वीडियो पहासू के रामलीला मैदान में मंचन के दौरान का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को लेकर आस्था के साथ मजाक करने और रामलीला का अपमान करने की भी बात कर रहे हैं। रामलीला समिति पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं समिति के अध्यक्ष प्रेम पाल शर्मा का कहना है कि वीडियो की जानकारी नहीं है। संवाद न्यूज एजेंसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना प्रभारी का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed