{"_id":"59bad6d24f1c1b7d688b4a4a","slug":"101505416914-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री से लाखों का तांबा चोरी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री से लाखों का तांबा चोरी, दो गिरफ्तार
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री से तांबा चोरी, दो गिरफ्तार
जानसठ/सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। जौली रोड स्थित राधे हरण लोहा फैक्ट्री पिछले तीन सालों से बंद पड़ी है। बुधवार रात फैक्ट्री में दीवार कूद कर पांच चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उसमें से तांबा और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों के हाथ से अचानक एक लोहे की रॉड गिरने से फैक्ट्री में चौकीदार की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो चोरों को सामान सहित मौके पर दबोच लिया। जबकि उनके तीन साथी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने अपने नाम बेगराजपुर निवासी अर्जुन पुत्र धर्म सिंह, गांव सुजडू निवासी गुलजार पुत्र खुर्शीद बताए। तीन दिन पहले भी आरोपी फैक्ट्री से सामान चोरी कर ले गए थे। फैक्ट्री मालिक पंकज शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है।