{"_id":"59b58d324f1c1bf17f8b5aae","slug":"101505070386-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपियों के घर की कुर्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार आरोपियों के घर की कुर्की
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरार आरोपियों के घर की कुर्की
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने विवाहिता के हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की घर की कुर्की की कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि गांव हडोली निवासी रूबी की शादी दिल्ली के गांव असालतपुर खावत निवासी अमित के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उस पर तेजाब डाल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़िता के पिता ने भौंराकलां थाने पर पति अमित, सास सरोज देवी, ससुर रामपाल, जेठ ललित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी तभी से फरार चल रहे थे। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों घर की कुर्की कर सामान थाने में जमा कर दिया है।
बदमाशों की तलाश में कांबिंग
तितावी (मुजफ्फरनगर)। मुकंदपुर मे बीती रात करीब बदमाशा होने की सूचना मिली। तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशो की घेराबंदी करके उनकी तलाश में ईंख को चारो तरफ से घेर लिया। इस दौरान मुकंदपुर के काफी ग्रामीण हथियार लाठी डंडे लेकर पुलिस के साथ ईंख मे घुस गए । रात होने के कारण बदमाश ईंख के रास्ते ही मौके से फरार हो गये और पुलिस खाली हाथ लौट आई।
सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
तितावी (मुजफ्फरनगर)। लालूखेड़ी के मानसरोवर होटल के निकट बाइक से सोहंजनी जाटान जा रहे नीरज पुत्र रामेश्वर को मुजफ्फरनगर की और से तेज गति से आ रहे टाटा ऐस ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टाटा ऐस का ड्राइवर वाहन का संतुलन खो बैठा और पास के खेत मे पलट गया। टक्कर में बाइक सवार नीरज का पैर टूट गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नीरज को जिला अस्पताल भेजा गया। चालक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।