फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला से रेप

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला से रेप

Thu, 07 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला से रेप
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला से रेप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सिविल लाइन पर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी विवाहिता ने मामला दर्ज कराया है। बताया कि उसकी शादी 10 मई 2017 को नईमंडी के क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उन्होंने 19 जून 2017 को विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था, तभी से वह मायके में रह रही थी। आरोप है कि रक्षा बंधन के दिन पति और ससुराल वाले उसके घर आए और उसे साथ ले जाने की बात की। आरोपी विवाहिता को लेकर चले गए और उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मकान में आग लगी
मुजफ्फरनगर। एक मकान में संदिग्ध हालातों में आग लग गई। मकान मालिक ने पड़ोसियों पर मकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाली के मोहल्ला न्याजूपुरा में शीबा के मकान में आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान जल गया। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने रंजिश के चलते उसके मकान में आग लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed