{"_id":"5994a88f4f1c1b06488b4571","slug":"101502914703-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पांच हजारी बदमाश को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पांच हजारी बदमाश को दबोचा
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पांच हजारी बदमाश को दबोचा
मुजफ्फरनगर/ मंसूरपुर। मंसूरपुर पुलिस ने नौ साल से फरार चल रहे पांच हजार का इनामी बदमाश प्रवीण को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उससे पुलिस ने एक तमंचे भी बरामद किया है। जीवना गांव के राजकुमार हत्याकांड में पुलिस को उसकी तलाश थी। वह नौ साल से पुलिस को चकमा दे रहा था।
एसएसपी अनंत देव ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान इस संबंध में जानकारी दी। मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने मंगलवार शाम को शाहपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पांच हजार के इनामी बदमाश प्रवीण कुमार उर्फ छंगा पुत्र रणवीर निवासी ग्राम मलकपुर, बड़ौत जनपद बागपत को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा भी मिला। वह वर्तमान में गौतमबुद्ध जिले के थाना बादलपुर के गांव अच्छेजा में रह रहा था। प्रवीण शातिर अपराधी है, जिसने 21 अगस्त 2008 की रात में अपने साथी राजीव पुत्र सोमपाल निवासी मोरकुक्का, कृष्ण पुत्र कर्म सिंह निवासी छपार आदि के साथ मिल कर जीवना के किसान राजकुमार पुत्र महक सिंह की हत्या की थी। राजकुमार का ट्रैक्टर, ट्राली, मोबाइल फोन राजीव व कृष्ण ले गए थे। पकड़े गए बदमाश ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए वह गांव की जमीन बेचकर गांव छोड़कर भाग गया था, जिस पर पुलिस की ओर से पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।