{"_id":"6a568eb6911541e94504876d","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-175822-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अपराध करने के इरादे से घूम रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अपराध करने के इरादे से घूम रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। तमंचा लेकर अपराध करने के इरादे से घूम रहे थाना भोपा के गांव ककराला निवासी तालिब के साथ नई मंडी कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। उससे चोरी की स्कूटी व तमंचा बरामद हुआ।
सीओ नई मंडी सुनील कुमार ने बताया कि नई मंडी कोतवाली बागोवाली पुलिस चौकी के पास सुबह के समय चेकिंग कर रही थी। तभी मेरठ की तरफ से स्कूटी सवार आ रहे संदिग्ध युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह स्कूटी को मोड़ कर चौकी बागोवाली के बराबर से जाने वाले कच्चे रास्ते पर भागने लगा। आगे जाकर स्कूटी फिसलने पर वह स्कूटी छोड़कर ईख के खेत में जा घुसा और पुलिस पर तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यूपी व उत्तराखंड के विभिन्न थानों में लूट, गैंगस्टर व डकैती सहित डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है।