Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: एटीएम बदलकर रुपये निकालने वाले तीन आरोपी पकड़े

Sun, 17 May 2026 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime news
मुजफ्फरनगर। नौकरी में ज्यादा पैसा न कमा पाने के कारण बीए, कक्षा 12 व 10 तक शिक्षित तीन दोस्तों ने अंतरराज्यीय गिरोह बना लिया। तीनों ने लोगों के एटीएम बदलकर उनके खाते से रुपये निकालना शुरू कर दिया। लगभग 100 घटनाओं को अंजाम दे चुके तीनों युवा आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा है। इसमें मोहाली (पंजाब) निवासी गुलशन घायल हुआ है। आरोपियाें से 63 एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल, 38400 रुपये नकद व कार बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अमृत जैन ने प्रेसवार्ता में बताया कि शहर कोतवाली पुलिस की पानीपत-खटीमा मार्ग पर कार सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुुई है। इस दौरान पंजाब के रामगढ़ मोहाली निवासी गुलशन कुमार, हरियाणा के जिला जींद के गांव हत्तो निवासी जतिन व मुजफ्फरनगर के चरथावल थाने के गांव दूधली निवासी मंयक को गिरफ्तार किया गया। इसमें गुलशन कुमार पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपियों से 63 एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन, 38400 रुपये नकद व कार बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि वे एटीएम से भुगतान लेने लेने जाने वाले लोगों को झांसे में लेकर उनका एटीएम कार्ड बदल लेते हैं और खाते से रुपये निकाल लेते हैं। शुक्रवार को वह मुजफ्फरनगर आए थे। उन्होंने शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान चौक के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में भुगतान लेने पहुंचे शामली निवासी विनीत को झांसे में लेकर उसका एटीएम कार्ड बदल कर खाते से 43 हजार 500 रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन

उनके पास से जो एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं, वे सभी इसी प्रकार की घटनाओं में प्रयुक्त किए जाते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने लगभग सौ घटनाएं की हैं। आरोपियों से एक तमंचा, विनीत के खाते से निकाले 38400 रुपये व घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है। यह गिरोह आसपास के छह राज्यों में सक्रिय था। गुलशन के खिलाफ बुलंदशहर, चंडीगढ़ व पंजाब के बलदेव नगर व मुजफ्फरनगर में छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed